{"_id":"6a9ef677e57f38eabc07dc98","slug":"nandpur-naihariyan-road-in-poor-condition-increased-risk-of-accidents-una-news-c-93-1-una1026-205068-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंदपुर-नैहरियां सड़क बदहाल, हादसे का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंदपुर-नैहरियां सड़क बदहाल, हादसे का बढ़ा खतरा
Mon, 07 Sep 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पड़ते नंदपुर-नैहरियां मार्ग की हालत इन दिनों बदहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे तथा किनारे उगी घनी झाड़ियां वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद समय पर मरम्मत और झाड़ियों की कटाई न होने से यहां हादसों का खतरा बना हुआ है।
नंदपुर से नैहरियां सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कांगड़ा, देहरा और धर्मशाला क्षेत्र से चंडीगढ़, ऊना और दिल्ली की ओर आने-जाने वाले कई वाहन चालक अंब होकर जाने के बजाय नैहरियां से पंजोआ होते हुए इसी रास्ते को अपनाते हैं। जिला के चकसराय, रिपोह मिसरां, सूरी और बेहड़ जस्वां सहित आसपास के गांवों के लोग भी इसी मार्ग से अंब की ओर आवागमन करते हैं। इस मार्ग से वाहन चालकों के दूरी, समय और ईंधन की बचत होती है। यही कारण है कि इस मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार पंजोआ बाजार में सड़क के बीचोंबीच बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। ऐसे में वाहन चालकों को काफी संभलकर वाहन चलाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क की मरम्मत और झाड़ियों की कटाई जल्द नहीं करवाई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरजीत सिंह ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर रेन डैमेज रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। जैसे ही विभाग को फंड उपलब्ध होगा, सड़क के आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
नंदपुर-नैहरियां सड़क से रोजाना काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं लेकिन सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। जगह-जगह बने गड्ढों और सड़क किनारे उगी झाड़ियों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। झाड़ियों के कारण हाल ही एक मोड़ पर दो वाहनों की टक्कर भी हो चुकी है। सड़क को मरम्मत और झाड़ियों को साफ करने की जरूरत है।
-सीता राम, ठठल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हम अक्सर इसी मार्ग से वाहन लेकर आते-जाते हैं। सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा और अधिक बढ़ गया है। झाड़ियों के कारण सड़क पर वाहनों को पास देना भी मुश्किल होता है।
-विवेक शर्मा, पंजोआ