{"_id":"69d550fecaa062aa450520c4","slug":"nandini-sharma-cleared-the-ibps-exam-without-coaching-una-news-c-93-1-una1002-187375-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंदिनी शर्मा ने बिना कोचिंग पास की आईबीपीएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंदिनी शर्मा ने बिना कोचिंग पास की आईबीपीएस परीक्षा
Wed, 08 Apr 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला ऊना के बनगढ़ गांव की नंदिनी शर्मा ने बिना किसी कोचिंग के इंडियन बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) की परीक्षा पास की है। पूरे हिमाचल प्रदेश से मात्र एक बैंकिंग अधिकारी के रूप में नंदिनी शर्मा का चयन हुआ है। नंदिनी शर्मा की इस उपब्लिध से पूरे गांव के साथ-साथ जिला ऊना का भी नाम रोशन हुआ है। नंदिनी शर्मा का चयन बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ अधिकारी के रूप में रीजनल ऑफिस लुधियाना, पंजाब में हुआ है। नंदिनी शर्मा ने 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल मैहतपुर और रसायन विज्ञान ऑनर में बीएससी भटोली कॉलेज से की। उसके उपरांत पीजी डिप्लोमा कंप्यूटर और एमबीए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से की। दो-तीन साल की कड़ी मेहनत से उसने यह मुकाम हासिल किया। नंदिनी शर्मा की माता अनिल कांता गृहिणी हैं और पिता राजकुमार मनन बागवानी विभाग में निजी सहायक के पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। नंदिनी शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों व अपनी अथक मेहनत को दिया है। इस उपलब्धि पर नंदिनी शर्मा के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग उनके परिजनों को बधाई देने पहुंच रहे हैं। नंदिनी शर्मा ने आज की युवा पीढ़ी को संदेश दिया है कि सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें। नंदिनी शर्मा ने रोजाना 7 से 8 घंटे कड़ी मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है। वह युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हैं। नंदिनी शर्मा के पिता राजकुमार मनन का कहना है कि आज के दौर में लड़के और लड़कियों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। एक समान परिवेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। चाहे वह राजनीतिक क्षेत्र हो, प्रशासनिक हो या अन्य इंजीनियरिंग से लेकर विज्ञान का क्षेत्र हो।
विज्ञापन