फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nanded Sahib Express will reach Amb today

अंब में आज पहुंचेगी नांदेड साहिब एक्सप्रेस

Tue, 03 Aug 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nanded Sahib Express will reach Amb today
ऊना। कोरोना महामारी के चलते करीब डेढ़ साल से बंद नांदेड साहिब एक्सप्रेस ट्रेन आज शुरू हो रही है। नांदेड़ और अंब-अंदौरा के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन नांदेड से चलकर बुधवार शाम 5:50 पर अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। नांदेड एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होने की पुष्टि रेलवे स्टेशन अंब के स्टेशन मास्टर राकेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 05427 नांदेड-अंब अंदौरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मंगलवार को नांदेड से अंब अंदौरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 05428 अंब अंदौरा-नांदेड साप्ताहिक स्पेशल पांच अगस्त से प्रत्येक वीरवार को दोपहर 3:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 9:40 बजे नांदेड पहुंचेगी। नांदेड साहिब एक्सप्रेस ट्रेन सेवा हिमाचल से महाराष्ट्र जाने वालों को सुविधा मिलेगी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि नांदेड साहिब एक्सप्रेस में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच हैं। बताया कि यह विशेष रेलगाड़ी में पूर्णा, हिंगोली डेक्कन, वासिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, हबीबगंज, भोपाल, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा छावनी, मथुरा, नई दिल्ली, पानीपत, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, साहिबजादा अजित सिंह नगर, मोरिंडा, रूपनगर, आनंदपुर साहिब, नंगलडैम और ऊना हिमाचल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पूर्णतया आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed