{"_id":"676c456beda3774a000ab33c","slug":"nagar-panchayat-should-pave-the-way-to-pashupatinath-mahadev-temple-una-news-c-93-1-una1002-141884-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के रास्ते को पक्का करे नगर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के रास्ते को पक्का करे नगर पंचायत
विज्ञापन
गणपति-उत्सव कमेटी अंब ने उठाई मांग
बोले- बाबा मस्त खड्ड का तटीकरण भी जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंब तहसील उपमंडल मुख्यालय के रेलवे-स्टेशन के समीप स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के कच्चे रास्ते को पक्का करवाने की मांग उठाई गई है। गणपति-उत्सव कमेटी अंब के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि अब तक मंदिर से सटकर बहती बाबा मस्त खड्ड का तटीकरण भी जरूरी है। रेलवे स्टेशन के कच्चे रास्ते से बहती बरसाती खड्ड विभिन्न मार्गों से आने वाले राहगीरों के लिए दुविधा पैदा करती है। साथ ही स्थानीय रिहायशी आबादी मकानों को भी भूमि कटाव की चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा करती आ रही है। अंब नगर पंचायत से अपने गंतव्य कटौहड़ खैरला से सोमभद्रा-स्वां नदी में समाहित होने तक बरसाती तांडव बरपाने वाली बाबा मस्त खड्ड पांच किलोमीटर का रास्ता तय करती है। श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के पीछे से बहती बरसाती खड्ड का पानी लगातार भूमि कटाव करते बहता है। ऐसे में खड्ड का तटीकरण एहतियातन आवश्यक है। स्थानीय लोगों में पंडित हेमराज शर्मा, महेश कुमार, अश्वनी अरोडा एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, देशराज, दलजीत सिंह बाबा, जग्गा सिंह, मुकेश कुमार, केके शर्मा ने भी इस समस्या से तत्काल प्रभाव से निजात दिलवाने की नगर पंचायत अंब और जिला प्रशासन ऊना से जोरदार गुहार लगाई है। जनता का कहना है कि श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर का रास्ता रेलवे-स्टेशन अंब और अंब के वार्ड नंबर आठ की ओर से तत्काल प्रभाव से पक्का करके लोगों को राहत प्रदान करवाई जाए।

बच्चों से जानकारी लेते एसडीएम