{"_id":"68dfce6603ae2026b30f80ad","slug":"naganolis-elderly-woman-dies-in-a-bike-accident-una-news-c-93-1-ssml1048-167622-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाइक हादसे में नगनोली की बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाइक हादसे में नगनोली की बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
भदसाली अस्पताल जाते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत भदसाली में वीरवार को सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नगनोली निवासी बुजुर्ग महिला सुदेश कुमारी पत्नी किशन दास अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदसाली जा रही थी। इस दौरान भदसाली में बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में सुदेश कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में तीन घायल
वहीं, हरोली क्षेत्र में ही दूसरा सड़क हादसा ईसपुर मोड़ के पास हुआ। दिलबाग निवासी वार्ड-3 गांव पंडोगा तहसील हरोली ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह वीरवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी माता अकरो देवी व भतीजी रिद्धी को बाइक पर बिठाकर दवा लेने घालूवाल जा रहा था। इस दौरान ईसपुर मोड़ के पास पीछे से आई एक सफेद रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह और उसकी भतीजी और माता सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला आरोपी वाहन सहित मौके से भाग गया। एक राहगीर ने अपनी गाड़ी में उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। कहा कि हादसा टक्कर मारने वाले वाहन चालक की लापरवाही व तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि दोनों मामलों की जांच जारी है।