फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   My Booth, Strongest Campaign is the backbone of BJP's election strategy: Siddharthan

मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान भाजपा की चुनावी रणनीति की रीढ़ : सिद्धार्थन

Sat, 03 Jan 2026 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
My Booth, Strongest Campaign is the backbone of BJP's election strategy: Siddharthan
गगरेट विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में भाजपा ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों की अहम संगठनात्मक बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता गगरेट–दौलतपुर मंडल अध्यक्ष नितिन ठाकुर और अजय ठाकुर ने की, जबकि भाजपा के संगठन मंत्री सिद्धार्थन की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को दिशा दी। संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी चुनाव में जीत की बुनियाद मजबूत बूथ संगठन पर ही टिकी होती है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए निरंतर सक्रिय, जागरूक और समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान केवल नारा नहीं, बल्कि पार्टी की चुनावी रणनीति की रीढ़ है। प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने बूथ अध्यक्षों और उनकी टीम में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। वहीं, जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने कहा कि संगठनात्मक बैठक के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि पार्टी जमीनी स्तर पर पूरी तरह संगठित और सक्रिय है।

प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने बैठक में बूथ स्तर पर संपर्क और संवाद तेज करने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए ठोस रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रश्मिधर सूद, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विस्तारक अमित शर्मा, जिला सह प्रभारी विशाल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा, जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास, जिला पार्षद सुशील कालिया सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed