फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Music education classes will begin at Kangar School from next year.

Una News: अगले वर्ष से कांगड़ स्कूल में शुरू होंगी संगीत शिक्षा की कक्षाएं

Sun, 06 Sep 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 06 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Music education classes will begin at Kangar School from next year.
हरोली/ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ में आयोजित तीन दिवसीय 41वीं अंडर-14 लड़कों की हरोली जोन की खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

3 से 5 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 35 स्कूलों के 346 खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, शतरंज, कुश्ती और बैडमिंटन में भाग लिया। उपमुख्यमंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कांगड़ स्कूल में अगले वर्ष से संगीत शिक्षा की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल में चार कमरों वाले अतिरिक्त भवन के निर्माण, सोलर पावर प्लांट लगाने तथा पानी की निकासी के लिए बेहतर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभाग के एक्सईएन को ड्रेनेज व्यवस्था के लिए तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांगड़ के वार्ड नंबर-2 और वार्ड नंबर-5 की गलियों के सुधार एवं निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। स्कूल में 13.75 लाख से निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। मुकेश ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) से स्कूल को आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ मैदान में होली के उपलक्ष्य में मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान को मेले के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने को कहा, ताकि क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।
वॉलीबाल में राजकीय उच्च विद्यालय गुरपलाह की टीम विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) दुलैहड़ की टीम विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीटन की टीम उपविजेता रही।
बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली की टीम विजेता तथा एएनएम टाहलीवाल की टीम उपविजेता रही। खो-खो में राजकीय माध्यमिक विद्यालय लोअर ललड़ी की टीम विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललड़ी की टीम उपविजेता रही।
शतरंज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बट्ट कलां की टीम विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालकवाह की टीम उपविजेता रही। कुश्ती के 35 किलोग्राम भार वर्ग में जीएचएस गुरपलाह के मिथुन कुमार ने स्वर्ण, पालकवाह के भारत ने रजत तथा जीएचएस गुरपलाह के अमित कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।
38 किलोग्राम भार वर्ग में जीएचएस गुरपलाह के नमन सिंह ने स्वर्ण, इसी स्कूल के सचिन कुमार ने रजत तथा जीएसएसएस गोंदपुर जयचंद के राघव ने कांस्य पदक जीता। 41 किलोग्राम भार वर्ग में जीएचएस गुरपलाह के साहिल कुमार ने स्वर्ण, जीएसएसएस बीटन के नीरज ने रजत तथा जीएसएसएस गोंदपुर जयचंद के तरनजीत ने कांस्य पदक हासिल किया।
44 किलोग्राम भार वर्ग में जीएसएसएस बीटन के नीरज ने स्वर्ण, जीएसएसएस गोंदपुर जयचंद के ईशान ने रजत तथा जीएसएसएस बीटन के दिव्यांश ने कांस्य पदक जीता। 52 किलोग्राम भार वर्ग में जीएसएसएस बीटन के सत्यम ने स्वर्ण, इसी स्कूल के सतबीर ने रजत तथा जीएसएसएस गोंदपुर जयचंद के दिलप्रीत ने कांस्य पदक हासिल किया। 57 किलोग्राम भार में गुरपलाह के अभिषेक तथा 75 किलोग्राम भार वर्ग में जीएसएसएस बीटन के राम ने स्वर्ण पदक जीता।

कुश्ती में जीएचएस गुरपलाह ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि जीएसएसएस बीटन उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में मार्चपास्ट की ट्रॉफी पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ ने जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed