फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   murder: Woman murdered in Kuthera Kherla, Una, terror in village due to crime

ऊना के कुठेड़ा खैरला में महिला की हत्या, वारदात से गांव में दहशत

Tue, 23 Jun 2020 08:45 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
murder: Woman murdered in Kuthera Kherla, Una, terror in village due to crime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ऊना जिले के निकटवर्ती कुठेडा खैरला गांव में प्रवासी महिला के कत्ल से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की पहचान प्रमिला देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी गांव कुमलाह डॉ. देवरिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह कुठेड़ा खैरला में रह रही थी। महिला के सिर और गले पर गहरे जख्मों के निशान पाए गए हैं। नार्थ रेंज के डीआईजी संतोष पटियाल ने मौके पर जाकर वारदात के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर एफएसएल की टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन


मौके पर एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, डीएसपी हेड क्वार्टर, डीएसपी अंब भी मौजूद रहे। एएसपी विनोद धीमान ने भी रात को घटना स्थल का जायजा लिया। महिला के पति ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है कि वह सोमवार सुबह लगभग सात बजे के करीब घर से खाना लेकर काम पर निकला था। शाम के समय उसे ठेकेदार का फोन आया कि उसकी पत्नी बीमार है। जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी बेसुध पड़ी थी। उसके सिर और गले पर जख्मों के निशान थे। महिला को उसके पति ने उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करंट से जेई की मौत
वहीं, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड आठ के 51 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी बसदेहड़ा की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया है कि सोमवार मध्यरात्रि के समय विद्युत सप्लाई बंद हो गई। भूपेंद्र सिंह घर में खराब इनवर्टर को चेक करने लगे। इस दौरान इनवर्टर से करंट का जोरदार झटका लगा और वह वहीं गिर पड़ा। अचेतावस्था में भूपेंद्र सिंह को ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भूपेंद्र सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। सूत्रों के मुताबिक 2010-11 में बतौर जेई भूपेंद्र सिंह ने डाईट देहलां में नौकरी ज्वाइन की थी। तब से वे वहीं कार्यरत थे। मैहतपुर चौकी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed