फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Murder case in Mavan Kohlan... Police raided till Jalandhar

Una News: मवां कोहलां में हत्या का मामला... पुलिस ने जालंधर तक की छापेमारी

Fri, 30 Aug 2024 02:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 30 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Murder case in Mavan Kohlan... Police raided till Jalandhar
मवा कोहलां में प्रवासी मजदूर की हुई हत्या के मामले में जांच करती आरएफएसएल की टीम। स्रोत संवाद
आरोपी छठू महतो वारदात के बाद से चल रहा फरार
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य, आरोपी की पत्नी से की पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के मवां कोहलां में बुधवार को दंपती के झगड़े में बीच बचाव को आए साढू की हत्या को एक दिन बीत गया है, लेकिन पुलिस को समाचार लिखे जाने तक न तो हत्यारोपी का कोई बड़ा सुराग हाथ लगा है और न कोई हथियार। फिर भी स्थानीय पुलिस एक्शन में दिख रही है।
आरोपी की तलाश में पुलिस ने रेलवे स्टेशनों के अलावा पंजाब के जालंधर रेलवे स्टेशन पर दबिश दी है। इसके अतिरिक्त आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले हैं, ताकि आरोपी की धरपकड़ की जा सके। धर्मशाला से मवां कहोलां पहुंची आरएफएसएल की टीम ने भी वीरवार दोपहर बाद घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या के वक्त आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई अन्य भी था। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ऊना एवं डीएसपी अंब भी घटनास्थल का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन

विदित रहे कि मृतक की पहचान शत्रुघ्न उम्र 44 वर्ष, गांव वरहा जिला आरा बिहार के रूप में हुई, जबकि मौके से फरार आरोपी की पहचान छठू महतो जिला सारण, बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मोबाइल फोन घटनास्थल पर छोड़ गया आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी छठू महतो काफी शातिर है। वह खुद तो मौके से फरार है, साथ हत्या के लिए प्रयुक्त हथियार भी नहीं मिल पाया। आरोपी अपना मोबाइल फोन भी घटनास्थल पर छोड़ गया है, जिससे आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए टेडी खीर बनता जा रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मवां कहोलां में हुई हत्या के आरोपी की हर पहलू से जांच कर रही है। सीसीटीवी की भी जांच की है, जबकि आरएफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कुछ जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed