फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal Corporation office to shift to proposed City Centre: Mukesh

प्रस्तावित सिटी सेंटर में शिफ्ट होगा नगर निगम कार्यालय : मुकेश

Tue, 04 Aug 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation office to shift to proposed City Centre: Mukesh
उप मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी दिखा ऊना बस स्टैंड से डेरा बाबा रुद्रानंद आश्र
ऊना। एचआरटीसी के पुराने बस अड्डे की तस्वीर जल्द बदलेगी। यहां प्रस्तावित सिटी सेंटर में नगर निगम कार्यालय को शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही सिटी सेंटर में आधुनिक पार्किंग और मल्टीप्लेक्स जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह घोषणा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को आईएसबीटी ऊना से विभिन्न रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान की। उन्होंने आईएसबीटी ऊना से ऊना-डेरा बाबा रुद्रानंद सहित विभिन्न रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा हरोली ई-डिपो और ऊना डिपो से अगले दस दिनों के भीतर इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन पूरी तरह सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा। इन बसों को मुख्य रूप से ग्रामीण रूटों पर चलाया जाएगा। ई-बसों के लिए ऊना डिपो में दो, एचआरटीसी वर्कशॉप में दो, अंब में एक, हरोली डिपो में एक चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। दुलैहड़ में भी एक चर्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। प्रदेश में करीब 300 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इनमें हमीरपुर डिपो को 35, ऊना को 50, देहरा डिपो को 10, बिलासपुर को 20 और नालागढ़ डिपो को 15 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग काफी समय से शोर मचा रहे थे कि प्रदेश में ई-बसें नहीं चलीं। आज उनके मन को भी शांति मिल गई होगी, क्योंकि सरकार ने अपना वादा निभाते हुए ई-बसों को सड़कों पर उतार दिया है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की कार्यशाला में टायर रिट्रेडिंग प्लांट भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। इस मौके पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला अध्यक्ष देशराज गौतम सहित निगम के आलाधिकारी और कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed