फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal Corporation and Fire Department personnel brought six bulls under control.

Una News: नगर निगम और अग्निशमन विभाग कर्मियों ने काबू किए छह सांड

Sat, 08 Aug 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation and Fire Department personnel brought six bulls under control.
ऊना। ऊना शहर में लगातार बढ़ रही लावारिस पशुओं की समस्या और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। बीते दिनों मलाहत क्षेत्र में एक लावारिस बैल के हमले में एक बुजुर्ग के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला था। इसी के मद्देनजर शुक्रवार सुबह नगर निगम ने विभिन्न विभागों के सहयोग से विशेष अभियान चलाते हुए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से छह सांडों को पकड़कर बंगाणा स्थित गोशाला भेज दिया। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि शहरवासियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे अभियान जारी रखे जाएंगे। इस अभियान में नगर निगम, पशुपालन विभाग तथा दमकल विभाग की संयुक्त टीमें शामिल रहीं। टीम ने मलाहत, राजकीय महाविद्यालय ऊना तथा रेलवे लाइन के आसपास घूम रहे बैलों को चिह्नित कर सुरक्षित तरीके से पकड़ा। नगर निगम आयुक्त पृथीपाल सिंह ने बताया कि शहर में आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed