फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MP Prof. Sikandar Kumar Heard Mann Ki Baat program in Thanakalan

Una News: राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने थानाकलां में सुना मन की बात कार्यक्रम

Mon, 26 Feb 2024 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 26 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
MP Prof. Sikandar Kumar Heard Mann Ki Baat program in Thanakalan
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ प्रवास पर पहुंचे राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने रविवार को थानाकलां के जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा के घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुना। इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे। प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि आज देश में कांग्रेस पार्टी को जनता नकार रही है। लेकिन झूठी गारंटियों के सहारे राज्य में सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की। राज्य की जनता अब अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। इसका परिणाम कांग्रेस सरकार को आने वाले लोकसभा चुनावों के मिलेगा। जब हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा के चारो संसद लाखो की बढ़त से जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी चलती है। इसके अलावा सभी गारंटीदारों की गारंटिया फेल हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने चुनावों में हिमाचल की जनता को हर मंच से झूठी गारंटियां देकर ठगा। सत्ता में आने के 14 माह में भी सुक्खू सरकार एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। महिलाएं अब सुक्खू सरकार को 1500 रुपये प्रति माह देने के वीडियो दिखा रही हैं। इस मौके पर भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed