फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MoU between Una College and Tech Live Solutions Mohali

Una News: ऊना कॉलेज और टेक लाइव सोलूशन्स मोहाली के बीच एमओयू

Sat, 11 Apr 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 11 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
MoU between Una College and Tech Live Solutions Mohali
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के एमसीए विभाग और टेक लाइव सोलूशन्स मोहाली ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का उद्देश्य छात्रों को उद्योग से जोड़ना तथा उन्हें नवीनतम तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। इसके तहत टेक लाइव सोलूशन्स सत्र 2026–28 के दौरान एमसीए विभाग के छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आधुनिक तकनीकों पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। कंपनी द्वारा सभी एमसीए छात्रों के लिए प्रत्येक माह अधिकतम दो कार्यशालाएं/सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा विद्यार्थियों के लिए वर्ष में एक इंडस्ट्रियल विजिट भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही छात्रों के लिए साइबर सिक्योरिटी विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर एमसीए समन्वयक प्रो. प्रोमिला देवी तथा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने इसे छात्रों के लिए लाभकारी बताते हुए विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक सहयोग से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता तथा बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने भी आशा व्यक्त की कि इस एमओयू से छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा भविष्य में ऐसे और सहयोगात्मक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed