{"_id":"60fd9c318ebc3e670211d616","slug":"motors-of-three-tube-wells-stolen-from-fields-una-news-sml3781198145","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में सिंचाई को लगाए ट्यूबवेलों की तीन मोटरें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में सिंचाई को लगाए ट्यूबवेलों की तीन मोटरें चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। निकटवर्ती अपर बसाल गांव में खेतों से तीन ट्यूबवेलों की मोटरें चोरी होने का मामला सामने आया है। ट्यबवेल के मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी का शक जताया है। वहीं पुलिस ने ट्यूबवेल के मालिक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपर बसाल के जसवंत सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका एक खेत अपर बसाल ख्वाजा मुहल्ला के पास है।
उन्होंने सिंचाई के लिए खेत में छोटा कमरा बनाकर मोटर लगवाई थी। शनिवार को जब वह खेत में गया था, तो कमरे का ताला टूटा था। ट्यूबवेल की मोटर चोरी की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके खेत के साथ लगते चरण सिंह सैणी और शमशेर सिंह सैणी के खेत से दो ट्यूबवेलों की मोटरें भी चोरी हुई हैं। उसने गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी का शक जताया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।