फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Motorcycle rider hits innocent child, injured

Una News: मोटरसाइकिल सवार ने मासूम को मारी टक्कर, घायल

Thu, 31 Jul 2025 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle rider hits innocent child, injured
पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला किया दर्ज, जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। बल्ह खोली पंचायत (बंगाणा) में सड़क दुर्घटना हुई है। एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने मासूम बच्चे को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारी सुमना पत्नी नरेन्द्र कुमार निवासी गांव बल्ह खोली वीरवार को अपने चार वर्ष ग्यारह महीने के पुत्र अमित को स्कूल से वापस ला रही थीं। अमित छपरोह स्थित एक सरकारी स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ता है। जब मां-बेटा पैदल घर लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने अमित को टक्कर मार दी। इस हादसे में अमित की दाहिनी टांग में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे थानाकलां से रीजनल अस्पताल ऊना रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी ने इस घटना को होते हुए देखा है या आरोपी चालक के बारे में कोई जानकारी है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed