फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mother's first thick yellow milk must be fed to the baby: Gopal

मां का पहला गाढ़ा पीला दूध शिशु को अवश्य पिलाएं : गोपाल

Fri, 01 Aug 2025 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Mother's first thick yellow milk must be fed to the baby: Gopal
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में महिलाओं को शिशु को स्तनपान कराने के फायदे बताए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शुक्रवार को जिलास्तरीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि इस सप्ताह का उद्देश्य माताओं में स्तनपान के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जन्म के तुरंत बाद मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रोम) शिशु को अवश्य पिलाना चाहिए, जो उसके लिए अमृत समान होता है और यह बच्चे का पहला प्राकृतिक टीकाकरण भी है। बताया गया कि शिशु को 6 माह की आयु तक केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए और इस दौरान कोई अन्य पेय या आहार न दें। स्तनपान से बच्चों को दस्त, निमोनिया जैसे रोगों से सुरक्षा मिलती है और उनकी प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। बीसीसी समन्वयक कंचन माला ने कहा कि स्तनपान से शिशु को संतुलित पोषण, संक्रमण से सुरक्षा और मानसिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि शिशु के बीमार होने पर भी स्तनपान जारी रखना चाहिए क्योंकि यह मां और बच्चे के बीच गहरा संबंध बनाता है। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रघुवीर कौर, आशा वर्कर लता सहित लगभग 120 गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, आम नागरिक व नर्सिंग छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed