फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mother's Day celebrated in schools across the district

Una News: जिले भर के विद्यालयों में मनाया मदर्स डे

Sat, 13 May 2023 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mother's Day celebrated in schools across the district
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायंसरी में शुक्रवार को मदर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए विद्यालय में लगाए गए फूलों की क्यारियों की निराई-गुड़ाई की गई। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान दिव्यांशी, इशिता, लखविंद्र और नमित ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को हर प्रकार की गतिविधि में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना चाहिए।
विज्ञापन


मातृ शक्ति के महत्व को समझाया
मैहतपुर (ऊना)। एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को मदर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर अभिभावक माताएं विशेष रूप से मौजूद रहीं। मातृ शक्ति ने कविता गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में फन गेम के माध्यम से भी मनोरंजक प्रस्तुतियां देखने को मिली। प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में छात्र छात्राओं की माताओं में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाया है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सीमा वोहरा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


मां बच्चों की प्रथम गुरु : संतोष कुमारी
अंब (ऊना)। मदर्स डे पर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कटौहड़ कलां में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें बच्चों ने अपनी माताओं के मस्तक पर तिलक लगाकर स्कूल परिसर में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। प्रथम और द्वितीय श्रेणी के बच्चों ने मां की महानता को बताते हुए गाने गाए और कार्ड बनाकर अपनी मां को समर्पित किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या संतोष कुमारी ने कहा कि मां बच्चों की प्रथम गुरु है। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक निदेशक राजेश गौतम, निदेशक ज्योति गौतम, प्रधानाचार्य निदेशक डीपी राय और स्कूल का स्टाफ मौजूद रहे। उधर गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पक्का परोह में मदर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में केजी के बच्चों ने कविताएं, नृत्य, पहेलियां और गान आदि प्रस्तुत किए। वहीं, माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फाइट और पास ऑन कुशन आदि रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीन प्रियंका शर्मा, प्रधानाचार्य शिवानी गुलेरिया और एकेडमिक प्रधानाचार्य शिखा लट्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रा स्कूल में मनाया मदर्स डे
नारी (ऊना)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुद्रा में एलकेजी से लेकर आठवीं तक के बच्चों ने इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। स्कूल में एलकेजी के विद्यार्थियों की माताओं को भी आमंत्रित किया गया। विद्यार्थियों ने सुंदर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड गीत कविताएं बोलकर माताओं के प्रति प्रेम प्रकट किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक बलदेव कृष्ण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस धरती पर आने वाला प्रत्येक इंसान कभी भी अपनी माता का ऋण नहीं चुका सकता। इसलिए अपने माता-पिता की जितनी सेवा हो सके करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed