{"_id":"661157e58bafbb81e307970b","slug":"mother-chintpurnis-court-started-decorating-with-local-and-foreign-flowers-una-news-c-93-1-una1002-121406-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: देशी-विदेशी फूलों से सजाने लगा मां चिंतपूर्णी का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: देशी-विदेशी फूलों से सजाने लगा मां चिंतपूर्णी का दरबार
Sun, 07 Apr 2024 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 07 Apr 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
नवरात्रों के चलते सजा मां चिंतपूर्णी मंदिर ।संवाद
चिंतपूर्णी (ऊना)। चैत्र नवरात्र मेले के लिए मां चिंतपूर्णी के दरबार में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मंदिर को रंग बिरंगे देश-विदेश से मंगवाए फूलों से सजाया जा रहा है। एक श्रद्धालु द्वारा ही इसका खर्चा वहन किया जाता है। दर्जनभर कारीगर मंदिर की सजावट करते हैं। इससे मंदिर परिसर की सुंदरता देखते ही बनती है।
जिला प्रशासन के साथ मंदिर न्यास की दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन हो चुका है। बैठक में लिए गए निर्णयों को जमीनी स्तर पर उतरने के लिए मंदिर प्रशासन सजग है। लगभग साढ़े छह दर्जन सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था में अहम रोल अदा करने वाले हैं। इसके साथ ही व्यवस्थाएं बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और होमगार्ड की तैनाती भी की जाएगी।
हालांकि इन नवरात्र में सावन अष्टमी मेले की तरह ज्यादा भीड़ नहीं रहती। हालांकि मंदिर प्रशासन भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए उपयुक्त मात्रा में सुरक्षा बल की तैनाती करेगा। मेले में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी भी रखे जाएंगे। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, लाइनों में पेयजल सुविधा, नारियल इत्यादि का स्थानांतरण के लिए 140 कर्मी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया मंदिर को बढ़िया मनमोहक देशी विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मी नियुक्त होंगे। सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त मंदिर में सादे कपड़ों में भी सुरक्षा कर्मी ड्यूटी देंगे।