फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mosque controversy: Hindu organizations recited Chalisa in MC Park

मस्जिद विवाद : हिंदू संगठनों ने एमसी पार्क में किया चालीसा पाठ

Thu, 12 Sep 2024 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mosque controversy: Hindu organizations recited Chalisa in MC Park
ऊना। शिमला के संजौली और कसुम्पटी में चल रहे मस्जिद विवाद को लेकर बुधवार को हिंदू एकता मंच के बैनर तले सभी हिंदू संगठनों ने एमसी पार्क ऊना में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। इसके साथ ही इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन में हिंदू एकता मंच के साथ सनातन धर्म सभा, श्री रामलीला कमेटी ऊना सहित ऊना जनहित मोर्चा के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। वहीं सभी ने शिमला में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पानी की बौछारें छोड़ने और लाठीचार्ज करने की निंदा की। सभी ने एकमत से कहा कि सरकार को ऐसा टकराव नहीं अपनाना चाहिए बल्कि जितनी शक्ति सरकार सनातनी लोगों को रोकने के लिए लगा रही है, उतनी शक्ति अवैध निर्माण को हटाने के लिए लगानी चाहिए। सौहार्दपूर्ण वार्ता करके स्थिति सामान्य करनी चाहिए जो अवैध निर्माण को हटा करके हो सकती है। अवैध निर्माण और जो लोग बाहर से आ रहे हैं, चाहे ले काम के सिलसिले में पहुंच रहे हैं। चाहे उद्योगों में आ रहे हैं या फिर वे अन्य कार्यों के लिए आ रहे हैं। उन सब का पंजीकरण विधिवत रूप से अनिवार्य हो। धर्मांतरण को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष चंदन शर्मा की अगुवाई में किए गए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व राज्य महामंत्री अविनाश कपिला, वरिष्ठ चिकित्सक व ऊना जनहित मोर्चा के सलाहकार डॉ. सुभाष शर्मा, ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, राष्ट्रीय पुरस्कार से अलंकृत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम मूर्ति लठ्ठ, देसराज शर्मा ,हरीश पुष्करणा, भूपिंदर सिंह, विनय सहोड़, वशिष्ट कालिया आदि मौजूद ने भाग लिया। इस अवसर पर दिनेश ठाकुर, सोनू, भुपिंद्र सिंह, आशीष शर्मा, प्रिंस ठाकुर, बलराम बबलू, साहिल, विनय सहोड़, कमल सैणी, सुरेंद्र डोगरा, वशिष्ट कालिया, गौरव, चंदन, मोनू जोशी, हैरी, मुकेश, हरीश, योगेश ऐरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed