फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mohan again becomes the chairman of Himachal Education Committee

Una News: मोहन फिर बने हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष

Fri, 15 Dec 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mohan again becomes the chairman of Himachal Education Committee
सरस्वती मंदिर ​शिमला में बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश ​शिक्षा समिति के सदस्य।स्रोत स्वयं
मैहतपुर (ऊना)। विद्या भारती हिमाचल शिक्षा समिति की प्रांत स्तरीय साधारण सभा का आयोजन शिमला के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्रीय अधिकारियों की उपस्थिति में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके हिमाचल शिक्षा समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अच्छर सिंह ठाकुर, गुलाबचंद मेहता तथा देवी रूप को मुख्य संरक्षक के तौर पर मनोनीत किया गया। हिमाचल शिक्षा समिति के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन केष्टा को एक बार फिर हिमाचल शिक्षा समिति का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। भोगेश्वर शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलेराम चौहान उपाध्यक्ष, शांता देवी उपाध्यक्ष, सुरेश कपिल महामंत्री, चांद सिंह एवं अमित भारद्वाज सह सचिव, मनोज कपूर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दो दिवसीय प्रांत स्तरीय साधारण सभा में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के महामंत्री देसराज शर्मा, संगठन मंत्री विजय नड्डा, संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ. किस्मत कुमार ने विद्या भारती की आगामी कार्य योजना का प्रारूप प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed