फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Modi government gave top priority to transparency, accountability and service spirit: Sumit

मोदी सरकार ने पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा भाव को सर्वोपरि रखा : सुमित

Thu, 19 Jun 2025 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Modi government gave top priority to transparency, accountability and service spirit: Sumit
कहा-मोदी युग में हुआ भारत का सर्वांगीण विकास
विज्ञापन

थड़ा गांव में भाजपा के संकल्प से सिद्धि अभियान में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वीरवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की पंजोआ लड़ोली पंचायत के थड़ा गांव में भाजपा के संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किरपाल सिंह ठाकुर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश सचिव सुमित कुमार शर्मा उपस्थित रहे। चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलबीर सिंह, जिला सह संयोजक ओंकार नाथ, जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत पटियाल, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष जय देव खट्टा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु धीमान, मंडल उपाध्यक्ष शेर सिंह, प्रवक्ता डॉ. विजय कुमार शर्मा, महामंत्री कुलदीप सिंह, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, एससी मोर्चा महामंत्री रामपाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य वक्ता सुमित शर्मा ने कहा कि मजबूत इरादों और निर्णायक नेतृत्व के चलते आज भारत चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन चुका है। मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा में पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा भाव को सर्वोपरि रखा है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इनसे करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। भाजपा सरकार के दौरान हिमाचल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए। प्रदेश को एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, फोरलेन, रेलवे प्रोजेक्ट और चौथी वंदे भारत ट्रेन जैसी सौगातें मिलीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही भाजपा सरकार की ओर से खोले गए जनहित संस्थानों को बंद करना शुरू कर दिया। बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अस्पतालों में पर्ची पर शुल्क लगाकर आमजन पर बोझ डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed