फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Modern Panchakarma centers will open in Thanakalan and Bangana

Una News: थानाकलां और बंगाणा में खुलेंगे आधुनिक पंचकर्म केंद्र

Sat, 05 Oct 2024 02:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 05 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Modern Panchakarma centers will open in Thanakalan and Bangana
दो स्थानों पर भूमि की तलाश के लिए प्रक्रिया शुरू, मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

आशुतोष डोगरा
ऊना। उपमंडल बंगाणा के तहत बंगाणा व थानाकलां में दो स्थानों पर आधुनिक पंचकर्म केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। जगह तय होते ही इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद ही उच्च अधिकारियों की तरफ से बजट तय किया जाएगा। इन केंद्रों के बनने से क्षेत्र की करीब 43 पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। बंगाणा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए आयुष विभाग ने भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

क्षेत्र में जल्द ही दो पंचकर्म केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को उपमंडल में ही पंचकर्म करवाने की सुविधा मिल जाएगी। इसे लेकर आयुष विभाग बंगाणा व थानाकलां में भूमि की तलाश भी शुरू कर दी है। वर्तमान में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में ही पंचकर्म होता है। ऐेसे में लोगों को 30 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय का रूख करना पड़ता है। बता दें कि पंचकर्म के लिए एक व्यक्ति पांच से छह बार आने के बाद पंचकर्म की प्रक्रिया पूरी होती है। ऐसे में कई पंचकर्म करवाने वाले व्यक्ति को बार-बार जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। उपमंडल बंगाणा में दो स्थानों पर पंचकर्म केंद्र शुरू होने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कोट्स
विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर पंचकर्म केंद्र बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इससे क्षेत्र की करीब 43 पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा।
विवेक शर्मा, विधायक कुटलैहड़ विस क्षेत्र
--
कोट्स
बंगाणा में आधुनिक पंचकर्म केेंद्र शुरू करने के लिए भूमि की तलाश जारी है। जल्द ही इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुर्वेद अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed