फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Modern ITI to be built in Santoshgarh's Mehatpur with rupees 8.55 crore

आईटीआई के नए भवन में युवाओं को मिलेगी एक नई ट्रेड की सुविधा

Sun, 06 Mar 2022 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Modern ITI to be built in Santoshgarh's Mehatpur with rupees 8.55 crore
एसडी शर्मा
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को तकनीकी शिक्षा की अहम कड़ी माना जाता है। तकनीकी शिक्षा के ढांचे को विस्तार देकर और अधिक मजबूती करने की दिशा में सरकार केप्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में आईटीआई संतोषगढ़ स्थित मैहतपुर को जल्द ही नये बहुमंजिला भवन की सौगात मिलेगी। भवन का निर्माण कार्य इन दिनों जोरों पर है।
भवन का शिलान्यास 25 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। 8 करोड़ 55 लाख की अनुमानित लागत से बन रहे इस भव्य भवन का निर्माण कार्य लगभग 70 फीसदी पूर्ण हो चुका है। इस अत्याधुनिक आईटीआई भवन में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक नौजवानों को न केवल तकनीकी शिक्षा मिलेगी, अपितु उन्हें अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में तकनीकी रूप से निपुण करके रोजगार के काबिल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नये भवन के साथ ही वर्तमान में संस्थान में चल रहे विभिन्न ट्रेड में वृद्धि की संभावना भी है। करीब साढ़े 14 कनाल रकबे में निर्माणाधीन इस भवन में सूचना प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, बिजली उपकरणों की प्रयोगशाला, वाहन कार्यशाला, टूल एंड डाई वर्कशॉप, कैंटीन, प्रशासनिक हाल, सेक्शन ऑफिस, ड्राइंग हाल, क्लासरूम, परीक्षा हाल, लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, कंप्यूटर प्रोग्राम असिस्टेंट वर्कशॉप जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूतल पर होगी प्रयोगशालाएं
भवन के भूतल में 1055 वर्ग मीटर के दायरे में ग्रुप इंस्ट्रक्टर कार्यालय, कंप्यूटर आईटीआई प्रयोगशाला, बिजली उपकरण प्रयोगशाला, मेकेनिकल मोटर व्हीकल प्रयोगशाला, टूल एंड डाई प्रयोगशाला और कैंटीन समेत महिला व पुरुष शौचालय की सुविधा रहेगी।
प्रथम तल में होगा प्रशासनिक कार्यालय
883 वर्ग मीटर के प्रथम तल पर प्रधानाचार्य कार्यालय, प्रतीक्षा कक्ष, प्रशासनिक हाल, सेक्शन ऑफिस, स्टाफ रूम, ड्राइंग रूम, स्टोर कम इंजीनियरिंग रूम, तीन क्लास रूम, डिस्पेंसरी के साथ साथ महिला तथा पुरुषों के लिए शौचालय की सुविधा रहेगी।
द्वितीय तल पर बहुउद्देशीय परीक्षा हॉल
684 वर्ग मीटर में इस तल पर बहुउद्देशीय परीक्षा हाल, लाइब्रेरी एंड रीडिंग रूम, कंप्यूटर प्रोग्राम असिस्टेंट वर्कशॉप, स्टोर फॉर नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड्स, क्लासरूम तथा महिला व पुरुषों के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
संस्थान में चल रहे तीन ट्रेड: पुनीत
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल पुनीत कुमार का कहना है कि प्राइम लोकेशन में आईटीआई भवन बनने से क्षेत्र के हजारों युवाओं को संस्थान के लिए यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। दूरदराज से आकर भी छात्र यहां पर आईटीआई की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। पुनीत कुमार की मानें तो नए भवन की सौगात के साथ सरकार संस्थान में कुछ नये उपयोगी ट्रेडों की घोषणा भी कर सकती है। वर्तमान में आईटीआई में तीन ट्रेडों में ही तकनीकी शिक्षा दी जा रही है।
नए ट्रेड शुरू होने पर ही मिलेगा लाभ: रायजादा
ऊना सदर से विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि भवन तो बन रहे हैं, लेकिन अगर वहां पर युवाओं के लिए अधिक से अधिक ट्रेड उपलब्ध नहीं होंगी तो इनका ज्यादा लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि नये ट्रेड में तकनीकी शिक्षा की सुविधा होने से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा सकेगा।

युवाओं केे मिलेगी बेहतर शिक्षा : सत्ती
छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि सदर विस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत हर जरूरी क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। आईटीआई के इस भवन से भी युवाओं को बेहतर शिक्षा की मिलेगी। जयराम सरकार के कार्यकाल में सदर विस क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed