ऊना। राजकीय वरिष्ठ (बाल) माध्यमिक विद्यालय ऊना में तीन दिवसीय जिला स्तरीय 31वें बाल विज्ञान मेले के दूसरे दिन मंगलवार को वैज्ञानिक गतिविधियां जारी रहीं। मेले में नन्हें वैज्ञानिकों की ओर से मैथ्स ओलंपियाड, वैज्ञानिक क्रियाकलाप, विज्ञान क्विज, विज्ञान पर आधारित लघु नाटिकाएं, वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट एवं मॉडल प्रदर्शित किए जा रहे हैं। प्रदर्शित वैज्ञानिक मॉडल में मुख्य रूप से शिवांश का वाटर क्लीनिंग रोबोट, सूरज शर्मा का आपदा प्रबंधन, विशाली का आदर्श गांव, शालिनी शर्मा का इको फ्रेंडली पोट्स, कृष्णा का लैंड स्लाइड अलर्ट, अर्णव ठाकुर का नवीनीकरण ऊर्जा गांव, बेबी, सानिया सैनी एवं अंशिका का हाइड्रोफोनिक खेती, जश्नप्रीत का स्वच्छ परितंत्र, नितिश का फ्लोर सैनिटाइजिंग मशीन, खुशमान सिंह का ग्रीन सिटी और आयुष का बाढ़ से ईंधन बनाने का संयंत्र आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. देसराज एवं बाल विज्ञान मेले के प्रेस सचिव विक्रम सैनी ने बताया कि मेले में नन्हें वैज्ञानिकों की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले नन्हें वैज्ञानिक राज्य स्तर पर हिस्सा लेकर ऊना का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर प्रिंसिपल सुरिंद्र कौंडल, प्रवक्ता डॉ. किशोरी लाल, प्रवक्ता संजीव कुमार, प्रवक्ता अजेंद्र, प्रवक्ता अहलूवालिया, प्रवक्ता नीरज सौंध, प्रवक्ता विकास रत्न, प्रवक्ता डेजी शर्मा, प्रवक्ता निशा कुमारी, प्रवक्ता सुरिंद्र कुमार, प्रवक्ता जगरूप राणा, विज्ञान पर्यवेक्षक राजन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद