{"_id":"645e8809b0c25419bc07a724","slug":"mockdrill-should-be-done-in-the-areas-adjacent-to-the-border-of-una-and-nangal-una-news-c-19-1-150090-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना और नंगल की सीमा से सटे क्षेत्रों में करवाई जाए मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना और नंगल की सीमा से सटे क्षेत्रों में करवाई जाए मॉकड्रिल
विज्ञापन
ऊना। नंगल में गैस रिसाव के मामले के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने इस मामले पर उपायुक्त रूपनगर को संयुक्त रूप से प्रभावित क्षेत्र में मॉकड्रिल करवाने के लिए पत्र लिखा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार से इस संबंध में पंजाब सरकार से पूरे मामले की जांच करवाने के के लिए प्रदेश सरकार से मांग की है। प्रशासन ने संयुक्त मॉकड्रिल करवाने के लिए एनडीआरएफ की टीम को शामिल करने की सिफारिश भी की है।
जानकारी के अनुसार नंगल में गैस रिसाव मामले पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त रूपनगर को लिखे पत्र में मांग उठाई गई है कि पंजाब सरकार से इस मामले पर गंभीरता से विचार-विमर्श कर पुख्ता कदम उठाए जाएं ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। इसके अलावा प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को इस प्रकार की घटनाओं को दौरान स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों को हर समय मुक्कमल रखने के लिए निर्देशित किया है। ध्यान रहे कि गैस रिसाव वाले क्षेत्र से कुछ ही जिले के करीब पांच गांव साथ सटे हुए हैं। वीरवार को नया नंगल में गैस रिसाव के चलते जिले के एक स्कूल के भी पांच बच्चे जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्र में रूपनगर और ऊना प्रशासन की तरफ से संयुक्त मॉकड्रिल करवाने की मांग को प्रमुखता से उठाया है।
ऊना प्रशासन ने साफ किया है कि नया नंगल में हुए गैस रिसाव मामले में अभी पंजाब सरकार की तरफ से जांच की जा रही है। यह रिसाव कहां और कैसे हुए इसके बारे में पंजाब सरकार ही आगामी जांच कर रही है लेकिन गैस रिसाव का प्रभाव ऊना जिले के एक स्कूल में देखने को मिला। इसलिए रूपनगर जिला प्रशासन से संयुक्त रूप से एक मॉकड्रिल करवाने की मांग उठाई है। पंजाब से मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
गैस रिसाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस मामले पर संयुक्त रूप से मॉकड्रिल करवाने को लेकर जिला प्रशासन रूपनगर को पत्र लिखा है। प्रदेश सरकार से भी इस मुद्दे को पंजाब राज्य के समक्ष उठाने की मांग की है।
राघव शर्मा, उपायुक्त, ऊना