{"_id":"6a0f5106ab216d5e12073bb7","slug":"mobile-phones-are-not-allowed-at-polling-stations-jatin-lal-una-news-c-93-1-una1002-192472-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं : जतिन लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं : जतिन लाल
Fri, 22 May 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 22 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टियां केवल एचआरटीसी बसों के माध्यम से ही मतपेटियों का परिवहन सुनिश्चित करेंगी तथा इस कार्य के लिए किसी भी निजी वाहन का उपयोग नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 107 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 102 संवेदनशील तथा पांच अति संवेदनशील मतगणना केंद्र शामिल हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतगणना केंद्रों पर वेबकास्टिंग एवं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुरक्षित बनाया जा सके। जतिन लाल ने बताया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास भी करवाया जा चुका है।
तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
जतिन लाल ने बताया कि जिला ऊना में पंचायत चुनाव 26, 28 एवं 30 मई को तीन चरणों में संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों के परिणाम मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत उसी दिन संबंधित मतगणना केंद्रों में घोषित किए जाएंगे जबकि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम 31 मई को घोषित किए जाएंगे।