फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek Sharma gave gifts to Dhyungli Panchayat

Una News: विधायक विवेक शर्मा ने ढयूंगली पंचायत को दीं सौगातें

Sun, 24 Aug 2025 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
MLA Vivek Sharma gave gifts to Dhyungli Panchayat
35 लाख रुपये से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन
विज्ञापन

90 लाख रुपये से बनने बाली सड़क का किया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने ग्राम पंचायत ढयूंगली के ग्रामीणों को करोड़ों रुपये की विकासात्मक सौगातें प्रदान कीं। उन्होंने 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ विधायक का स्वागत किया। विधायक ने बही कोहडरा से दहन तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया। यह सड़क 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगी, जिससे आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे थे, जिस पर अब सकारात्मक कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

इसके अतिरिक्त पंचायत क्षेत्र में 60 लाख रुपये से एक गांव की सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सरकार और उनका संकल्प अडिग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा संकल्प है कि हर गांव तक सड़क पहुंचे और हर घर तक पक्का रास्ता उपलब्ध हो। विधायक ने यह भी बताया कि तर्कवाल से उठाऊ पेयजल योजना को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस योजना से धुंधला जिला परिषद क्षेत्र की सभी पंचायतों के परिवारों को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed