फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek listened to people's problems in Jogipanga

Una News: विधायक विवेक ने जोगीपंगा में सुनीं जनसमस्याएं

Wed, 15 Jan 2025 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
MLA Vivek listened to people's problems in Jogipanga
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र के कार्यालय जोगीपंगा में जन समस्याएं सुनीं। क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे। विधायक विवेक शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गहराई से सुना और भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। सड़कों की मरम्मत और नए निर्माण के लिए योजनाएं पहले ही प्रस्तावित की जा चुकी हैं। संबंधित विभागों के साथ इनकी गति बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। सरकार का ध्यान केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी समग्र विकास सुनिश्चित करने पर है। उन्होंने स्थानीय पंचायतों और विकास समितियों से आग्रह किया कि वे क्षेत्रीय विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। हर नागरिक की भागीदारी से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, सुदेश शर्मा, देसराज ,निर्मला देवी, अवतार सिंह, कुशल के अलावा पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed