फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   mla send Giapan to governor

शिक्षकों की कमी दूर न हुई तो सड़क पर उतरेंगे

Mon, 29 Aug 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 29 Aug 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
mla send Giapan to governor
एडीएम को ज्ञापन देते विधायक कालिया। - फोटो : अमर उजाला

कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में सरकार ने यदि शिक्षकों की कमी को दूर नहीं किया, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। विधायक कंवर सोमवार को घरवासड़ा हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एडीएम राजेश मारिया से मिले।

विज्ञापन


उन्होंने एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। उन्होंने कहा कि बंगाणा मुख्यालय में चिकित्सकों और पानी की कमी को लेकर संघर्ष किया है और अब शिक्षकों की कमी का मसला ऊना मुख्यालय आकर उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वयं शिक्षामंत्री हैं और शर्म की बात है कि हाई स्कूल में एक शिक्षक 49 बच्चों को पढ़ा रहा है। कंवर ने कहा कि अभिभावक बच्चों को दूसरे स्कूलों में पलायन करने के बारे में सोचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शिक्षकों की कमी को पूरा नहीं किया, तो संघर्ष किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को लेकर सरकार के भेदभाव रवैये को लेकर सड़क पर उतरकर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्ष हमने क्षेत्र की आवाज उठाई, लेकिन कुछ स्वार्थी कांग्रेसी नेताओं ने विकास में रोड़ा अटकाया, तो वहीं कुछ ने डराने-धमकाने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह कुटलैहड़ में  बड़ी-बड़ी बातें कर गए और आज कुटलैहड़ को दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं, हैंडपंप में पानी नहीं, आईपीएच के पास कर्मचारी नहीं और पीडब्लूडी के पास सड़कों को दुरुस्त करने का समय नहीं है। ऐसे में सरकार बताए कि कैसे कुटलैहड़ आगे बढ़ेगा? उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के दौरान हमने विकास को आगे बढ़ाया था। अब दोबारा भाजपा सरकार आने पर जनता के काम किए जाएंगे। कंवर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के खिलाफ अब हर मसले पर मोर्चा खोला जाएगा। इस अवसर पर मंडल महामंत्री तरसेम शर्मा, चरणजीत, शेषण ठाकुर, ज्योति प्रकाश, सुरेंद्र हटली, देसराज, केवल सिंह, सुखदेव सिंह, रामहली, सुदीक मुहम्मद, परवेश शर्मा, जट्टू खान, अशोक कुमार सहित मोहनलाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed