फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA held Janata Darbar, people arrived with problems including electricity, water etc.

Una News: विधायक ने लगाया जनता दरबार, बिजली-पानी समेत अन्य समस्याएं लेकर पहुंचे लोग

Mon, 17 Jun 2024 05:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 17 Jun 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
MLA held Janata Darbar, people arrived with problems including electricity, water etc.
पंजोआ स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनता दरबार सुनी समस्याएं
विज्ञापन

बोले- जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। आम लोगों के राहत पहुंचाने के लिए वह इमानदारी से कार्य कर रहे हैं।
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू सोमवार को पंजोआ स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान समस्याएं लेकर पहुंचे क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया, बल्कि बाकी बची समस्याओं को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष पेयजल, बिजली सहित अन्य कई समस्याओं से संबंधित लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी उनका निदान कराने का अनुरोध किया। विधायक बबलू ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जनता की सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। विधायक बबलू ने जनता की समस्याओं का जल्द समाधान हो, इसके लिए अधिकारियों को इसकी जल्द प्रगति रिपोर्ट भी देने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में कोई तकनीकी या अन्य समस्या आ रही है, तो उस बारे उन्हें अवगत करवाएं, ताकि उनका समय पर समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

चलने में असमर्थ महिला को भेंट की व्हीलचैयर
ग्राम पंचायत राजपुर जसवां के सलाणा निवासी आकाश देवी गंभीर बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के समक्ष पहुंची। उन्होंने कहा कि बीमारी के कारण वह चलने फिरने में असहाय हो गई हैं। इसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना कर रहा है। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने तुरंत उनकी समस्या को जाना और उन्हें अपनी तरफ से एक व्हीलचेयर भेंट की। साथ ही उन्होंने उन्हें मेडिकल बिलों की भरवाई के लिए भी सरकारी मदद मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो कैप्शन :बीमार महिला को व्हीलचेयर भेंट करते विधायक सुदर्शन सिंह बबलू तथा अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed