फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   missing

सहेली के घर जा रही लड़की पंजाब से पहुंच गई चिंतपूर्णी

Mon, 19 Sep 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
missing
भरवाईं (ऊना)। पंजाब के खन्ना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की संदिग्ध हालातों में चिंतपूर्णी पहुंच गई। वह रविवार को सहेली के घर जा रही थी, लेकिन सोमवार सुबह तड़के तीन बजे चिंतपूर्णी आ पहुंची। चिंतपूर्णी बस स्टैंड के पास खाकी वर्दी में होमगार्ड जवान को देखकर लड़की ने घर पहुंचाने के लिए मदद मांगी। ड्यूटी पर तैनात सिरमौर के होमगार्ड संजीव सैनी के साथ अन्य होमगार्ड ने घर का पता और फोन नंबर पूछकर उसकी मदद की। लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

लड़की ने बताया कि वह रविवार शाम को खन्ना से जब अपनी सहेली के घर जा रही थी तो एक महिला और व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे हैं। वह उनके साथ चल पड़ी तभी उसे कोई नशीली वस्तु सुंघा दी गई। जब उसे होश आया तो वे ट्रेन में थी। मौका देखकर वह जालंधर रेलवे स्टेशन पर उतर गई। लड़की ने बताया कि वहां किसी लड़के ने उसे कहा कि वह उसे उसके छोड़ देगा। लेकिन वह चिंतपूर्णी जा रहा है और उसे उसके साथ पहले वहां चलना पड़ेगा। लड़की ने बताया रास्ते में लड़के पर शक होने पर वह उसके पास से भाग निकली। इसके बाद चिंतपूर्णी बस स्टैंड के पास होमगार्ड दिखने पर उसने मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

होमगार्ड संजीव सैनी ने बताया लड़की के घर पर संपर्क किया गया है और उसके परिवार को जानकारी दे दी गई है। वहीं चिंतपूर्णी थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि लड़की के पिता थाना पहुंच चुके हैं और चाइल्ड हेल्पलाइन वालों को भी इस बारे सूचना दी गई है। लड़की चिंतपूर्णी कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है। वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन ने लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed