फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Miss pooja and Gill will perform in Festival

सोमभद्रा महोत्सव में पूजा और जस्सी मचाएंगे धमाल

Sat, 05 Nov 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 05 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Miss pooja and Gill will perform in Festival
ऊना में सोमभद्रा महोत्सव को लेकर बैठक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

 ग्यारह से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय सोमभद्रा महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टार कलाकारों के अलावा ऊना जिले के कलाकार भी मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाएंगे और उत्सव में नए रंग भरेंगे। इस महोत्सव का थीम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रहेगा। महोत्सव के सभी होर्डिंग्स में भी यही लोगो लगाया गया है। यह जानकारी ऊना के उपायुक्त विकास लाबरू ने यहां महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को इस महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शोभायात्रा की अगुवाई के साथ करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या जाने-माने पंजाबी गायकों जस्सी गिल तथा बब्बल राय के नाम रहेगी।

विज्ञापन


जबकि, 12 नवंबर को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में रोशन प्रिंस और अनुज शर्मा तथा 13 नवंबर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मिस पूजा खूब धमाल मचाएंगी। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को दोपहर एक बजे भव्य शोभायात्रा के साथ ही इस महोत्सव का आगाज हो जाएगा। शोभायात्रा ऊना के परिधि गृह से शुरू होकर इंदिरा स्टेडियम में समाप्त होगी। शोभायात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। कई तरह के बैंड बाजे, गतका पार्टियां, सांस्कृतिक दल और झांकियां इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होंगी। विभिन्न विभागों और गैर सरकारी संस्थानों की ओर से इस महोत्सव के दौरान अपनी प्रदर्शनियां और स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उत्कृष्ट स्टालों और प्रदर्शनियों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस महोत्सव के दौरान एक बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है। इसमें जिले के गौरवपूर्ण इतिहास, संस्कृति, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के अलावा जिले की विकास यात्रा को दर्शाते लेख होंगे। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को पूरे परंपरागत उल्लास के साथ मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और स्थानीय कलाकारों को भी इस महोत्सव के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर प्रदान किया जाएगा। महोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं, बेबी शो, डॉग शो सहित कई स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से इस महोत्सव को यादगार और कामयाब बनाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी अनुपम शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेश कुमार मारिया, एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह, एसडीएम बंगाणा दिले राम धीमान, एसडीएम अंब सुनील वर्मा, सहायक आयुक्त विनय मोदी, सहायक आबकारी और कराधान आयुक्त यूएस राणा, कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा, रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, मास्टर प्रीतम, सतीश बिट्टू, पवन ठाकुर, हजारी लाल धीमान, विवेक शर्मा, विजय डोगरा, बोधराज, शिव सैणी, सुमन ठाकुर, सुरेखा राणा सहित अनेक गण्यमान्य लोग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed