{"_id":"612bbdb48ebc3e744438eb2c","slug":"mini-secretariat-work-of-ten-offices-will-be-done-under-one-roof-una-news-sml3820481175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी सचिवालय : एक छत के नीचे होंगे दस कार्यालयों के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी सचिवालय : एक छत के नीचे होंगे दस कार्यालयों के काम
विज्ञापन
ऊना में निर्माणाधीन मिनी सचिवलय
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला मुख्यालय में सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोगों को भटकना नहीं होगा। ऊना शहर में लघु सचिवालय में तहसीलदार से लेकर एसपी-डीसी कार्यालय एक ही भवन में होंगे। यहां पहले से पांचवें तल तक प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय होंगे। एक ही भवन में लोग आसानी से अलग-अलग कार्यालयों के काम निपटा सकेंगे।
सरकारी कार्य एक ही भवन में होने से लोगों को सुविधा होगी। सरकारी कामकाज निपटाने के लिए उन्हें भटकना नहीं होगा। एक ही भवन में एक साथ दस कार्यालय होने से आसानी से काम होंगे। लघु सचिवालय को पाइल फाउंडेशन तकनीक से बनाया जा रहा है इससे जल भराव जैसी समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। लघु सचिवालय के निर्माण का कार्य 60 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। भवन के निर्माण कार्य को वर्ष 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
वर्ष 2020 फरवरी में ऊना के बीचों बीच लघु सचिवालय का निर्माण शुरू किया गया था। कोरोना काल के कारण निर्माण कार्य कुछ समय के लिए धीमा पड़ा। इस समय काम तेज गति से हो रहा है। लघु सचिवालय बनने से लोगों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी। इस समय ऊना के लघु सचिवालय की हालत बेहद खराब है। इसको ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधा से लेस लघु सचिवालय ऊना शहर में बनाया जा रहा है। लघु सचिवालय और उसके साथ लगते कार्यालय पुराने हो चुके हैं। इनमें से कई कार्यालयों की हालत खस्ता है। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग का कार्यालय सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसके अलावा बरसात के समय में पानी की निकासी न होने से उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। नए लघु सचिवालय में ऐसी समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि लघु सचिवालय का निर्माण इन दिनों तेजी से चल रहा है। ठेकेदार को लक्ष्य के अनुसार काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि लघु सचिवालय के निर्माण से लोगों समेत अधिकारी-कर्मचारियों को सहूलियत मिलेगी। प्रदेश सरकार का पूरा फोकस विकास कार्यों पर है।
यह है पाइल फाउंडेशन तकनीक
लघु सचिवालय के नए भवन में पाइल फाउंडेशन तकनीक का प्रयोग किया जाता है। इस तकनीक में भवन के ग्राउंड फ्लोर को जमीन के सतह से काफी ऊंचा रखा जाता है। इस कारण से भवन में पानी न जमा हो पाता।
पांच मंजिला भवन में लगेगी लिफ्ट
लघु सचिवालय भवन में लिफ्ट की सुविधा होगी। इस भवन के धरातल तल पर वाहनों के लिए पार्किंग होगी। इसमें स्टाफ और अधिकारियों के लिए पार्किंग की सुविधा रहेगी। इसके अलावा धरातल से लेकर पांचवीं मंजिल तक लिफ्ट लगाई जा रही है। पुराने लघु सचिवालय में अभी लिफ्ट नहीं है।
धरातल तल में होगी पार्किंग
लघु सचिवालय के धरातल तल पर वाहनों के लिए पार्किंग, रिसेपशन, वेटिंग रूम, सुविधा सेंटर, स्टोर, चौकीदार रूम, शौचालय, महिला और पुरुष शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप, इलेक्ट्रिकल रूम, कैंटीन, गैस स्टोर, वाशरूम बनाया जाएगा।
प्रथम तल में होगा पुस्तकालय, तहसीलदार कार्यालय
भवन के प्रथम तल पर शौचालय, एनआईसी कार्यालय, वीसी रूम, नायब तहसीलदार कोर्ट, तहसीलदार कार्यालय, कानूनगो कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, हॉल, पुस्तकालय, डीए, डीडीए और एडीए कार्यालय बनेंगे।
दूसरे तल में होगा एसडीएम कार्यालय
दूसरे तल पर शौचालय, चुनाव के लिए हाल, नायब तहसीलदार इलेक्शन, एसडीएम कार्यालय, फूड इंस्पेक्टर, खाद्य सुरक्षा विभाग, डीएफएसओ कार्यालय, एसई आईपीएच, एक्सीएन और जेई रूम स्थापित होंगे।
तीसरे तल में होगा एडीसी कार्यालय
तीसरे तल पर डीआरओ, कानूनगो हाल, जिला स्टेटिकल अधिकारी, शौचालय, एडीसी कार्यालय, एडीसी कोर्ट, एनपीएस ब्रांच, सैलरी ब्रांच, पटवारी रूम, राजस्व रिकार्ड रूम, वेटिंग हॉल, सभागार, पेंशन ब्रांच स्थापित होगी।
चौथे तल में होगा डीसी ऑफिस
भवन के चौथे तल पर उपायुक्त कार्यालय, डीआरए रूम, नकल एजेंसी, मेडिकल एमरजेंसी रूम, एसी टू डीसी, रिकॉर्ड रूम, शौचालय बनाए जा रहे हैं।
पांचवीं मंजिल होगा एसपी कार्यालय
भवन की अंतिम और पांचवीं मंजिल पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एएसपी कार्यालय, लॉ ऑफिसर, कंट्रोल रूम, बैठक कक्ष का निर्माण किया जाएगा।