{"_id":"671eb0ae84691d2bb2017407","slug":"milky-light-will-shine-from-nangal-dam-chowk-to-mojowal-una-news-c-93-1-ssml1048-136801-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंगल डैम चौक से मोजोवाल तक चमकेगी दुधिया रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंगल डैम चौक से मोजोवाल तक चमकेगी दुधिया रोशनी
Mon, 28 Oct 2024 02:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू करवाते वार्ड नंबर 15 से महिला पार्षद रूपा रानी व अन्य। स्रोत स
105 नई स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। वार्ड नंबर 15 की महिला पार्षद के प्रयासों से नंगल डैम चौक से लेकर मोजोवाल तक के मार्ग को रात के समय दुधिया रोशनी से चमकाने के उद्देश्य से 105 नई स्ट्रीट लगाने का कार्य शुरू हो गया। इससे वार्ड निवासी काफी खुश नजर आए। यही नहीं, मोजोवाल निवासियों के लिए मुसीबत का कारण बनी हाई टेंशन बिजली के तार का रूट बदलने के लिए भी नंगल नगर कौंसिल द्वारा साढ़े सात लाख रुपये पारित किए गए।
बता दें कि नंगल-मोजोवाल मार्ग पर स्ट्रीट लाइट न के बराबर होने और अकसर खराब रहने के कारण हादसों का डर बना रहता था। कई हादसे इस मार्ग पर हो भी चुके हैं। वार्ड की महिला पार्षद ने नंगल नगर कौंसिल की बैठक में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया था और अब यह स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो चुका है। वार्डवासियों ने वार्ड की महिला पार्षद रूपा रानी के साथ-साथ नंगल नगर कौंसिल के चेयरमैन का भी आभार व्यक्त किया। संवाद