फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Message of de-addiction resonates in the college; youth urged to adopt a healthy lifestyle.

Una News: महाविद्यालय में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, युवाओं से स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान

Tue, 04 Aug 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Message of de-addiction resonates in the college; youth urged to adopt a healthy lifestyle.
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी दिनेश कुमार मनन ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दिनेश कुमार मनन ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके परिवार, कॅरिअर और पूरे समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, अपने मित्रों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है और उनका स्वस्थ, जागरूक व नशामुक्त होना राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed