फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Message of AIDS awareness given through reel making

Una News: रील मेकिंग से दिया एड्स जागरूकता का संदेश

Tue, 10 Dec 2024 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
Message of AIDS awareness given through reel making
अंब काॅलेज में रेड रिबन क्लब की ओर से करवाया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय अंब में रेड रिबन क्लब की ओर से एचआईवी, एड्स से बचाव और जागरूकता फैलाने के लिए रील मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें महाविद्यालय के पांच छात्रों ने एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी के मुद्दे पर रील बनाने का बीड़ा उठाया। छात्रों ने रील के माध्यम से एचआईवी, एड्स के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। क्लब के प्रभारी प्रोफेसर आशीष कुमार ने बताया कि एचआईवी, एड्स एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय इस बारे में जानकारी तथा जागरूकता ही है। उन्होंने कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी को अगर हमें हराना है तो लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलानी होगी। आज के आधुनिक दौर में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत करते हैं, तो ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी पहुंचानी चाहिए। सोशल मीडिया पर युवा वर्ग ज्यादा सक्रिय रहते हैं। विश्व एड्स दिवस एचआईवी और एड्स के खिलाफ लड़ाई में लोगों को एकजुट करने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है। इसमें सब को सक्रिय रहना चाहिए। यही जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed