Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Meritorious students honoured at Nari School, cultural presentations enthralled the audience

Una News: नारी स्कूल में नवाजे मेधावी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के बांधा समां

Sun, 21 Dec 2025 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honoured at Nari School, cultural presentations enthralled the audience
बच्चे देश का भविष्य, उन्हें सही दिशा देना सरकार का दायित्व : विवेक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नारी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा रविवार को राजकीय उच्च विद्यालय नारी में आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में उनका विद्यालय प्रशासन, शिक्षक और विद्यार्थी गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा, उत्तम वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए 11,000 रुपये देने की घोषणा भी की। विवेक शर्मा ने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूलों जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जैसे स्मार्ट कक्षाएं, आधुनिक फर्नीचर, बेहतर भवन, योग्य शिक्षक और डिजिटल संसाधन। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं और सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा रखें। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed