{"_id":"69bd96ea08643186b90f3cf7","slug":"mehtpur-traders-ready-to-surround-the-assembly-gave-ultimatum-of-march-31-una-news-c-93-1-una1002-185410-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विधानसभा घेरने को तैयार मैहतपुर के व्यापारी, 31 मार्च का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विधानसभा घेरने को तैयार मैहतपुर के व्यापारी, 31 मार्च का दिया अल्टीमेटम
Sat, 21 Mar 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। राज्य के प्रवेश द्वारों पर लगाए गए एंट्री टैक्स की वसूली को लेकर मैहतपुर के उद्यमी और व्यापारियों ने राज्य सरकार को दो टूक कह दिया है कि 31 मार्च तक एंट्री टैक्स वसूली को बंद नहीं किया तो हिमाचल विधानसभा का घेराव करेंगे।
स्थानीय उद्योगपतियों तथा कारोबारियों ने संयुक्त बैठक कर एलान किया है कि न केवल मैहतपुर बल्कि प्रदेश के समस्त प्रवेश द्वारों पर लगाए गए एंट्री टैक्स का वे विरोध करते हैं। कारोबारियों ने कहा कि पंजाब से अधिकतर ग्राहक मैहतपुर में खरीदारी करने आते हैं लेकिन राज्य सरकार ने जो एंट्री टैक्स लगा रखा था, उसे भी एक साथ कई गुना बढ़कर 170 रुपये तक कर दिया है, जिससे उनका कारोबार ही चौपट होने लगा है।
ऐसे में कारोबार को बंद कर देना ही उचित है। उद्योगपतियों तथा कारोबारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि जब रोड टैक्स से लेकर अन्य सभी टैक्स लोग पहले से ही अदा कर रहे हैं तो ऐसे में प्रवेश द्वारों पर लगाए गए एंट्री टैक्स का कोई औचित्य नहीं बनता है।
विज्ञापन
उद्योग संघ मैहतपुर के प्रधान चमन सिंह कपूर ने साफ कहा कि एंट्री टैक्स का वे विरोध करते हैं तथा सरकार को जल्द से जल्द एंट्री टैक्स की वसूली को बंद करना चाहिए, अन्यथा वह अपने समस्त उद्योगपतियों तथा कारोबारियों के साथ प्रवेश द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष ऐरी ने कहा कि अधिकतर ग्राहक पंजाब से आते हैं, उन्होंने हिमाचल आना ही बंद कर दिया है, जिससे व्यापार ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक राज्य सरकार ने एंट्री टैक्स वसूली को बंद नहीं किया तो धरना प्रदर्शन को उग्र रूप दिया जाएगा। संवाद