{"_id":"5e1ca1678ebc3e87e618c9c1","slug":"meeting-una-news-sml320898227","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में ग्रामीण विकास विभाग का सरस मेला 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में ग्रामीण विकास विभाग का सरस मेला 21 से
विज्ञापन
ग्रामीण विकास विभाग के सरस मेले को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते डीसी संदीप कुमार और अन्य।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। ग्रामीण विकास विभाग का सरस मेला 21 से 31 जनवरी तक एमसी पार्किंग स्थल पर मनाया जाएगा। इस मेले में देशभर के स्वयं सहायता समूह एवं स्वरोजगार से जुड़े उद्यमी स्टॉल लगाएंगे। मेले में हस्तशिल्प सामग्री के साथ घरेलू सामग्री भी शहर वासियों को लुभाएगी।
मेले के दौरान लगभग 100 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें विभिन्न उत्पादन प्रदर्शित किए जाएंगे तथा बिक्री के लिए रखे जाएंगे। प्रतिभागियों के रहने की व्यवस्था जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से की जाएगी। मेले की तैयारियों पर सोमवार को डीआरडीए हॉल में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मेले की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और विभागों को जिम्मेदारियों दी गईं। डीसी ने मेला स्थल पर उचित साफ-सफाई, सुरक्षा, पानी तथा शौचालयों की सुविधा देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर मोबाइल टायलेट भी स्थापित किए जाएं। उपायुक्त ने यातायात तथा पार्किंग की व्यवस्था पर भी चर्चा की और पुलिस विभाग को मैनेजमेंट प्लान बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वालों के रहने की उचित व्यवस्था की जाए। बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीव ठाकुर सहित पुलिस, अग्निशमन तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।