फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maulik secured first place in Maths Olympiad

Una News: मैथ्स ओलंपियाड में मौलिक ने हासिल किया पहला स्थान

Wed, 23 Oct 2024 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Maulik secured first place in Maths Olympiad
बंगाणा स्कूल में विधायक विवेक शर्मा बाल विज्ञान कांग्रेस मेले में ​शिरकत करते हुए। स्रोत संस्था
स्कूलों में बाल विज्ञान मेलों के कार्यक्रम होना अनिवार्य : विवेक शर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच से अब राज्य के हर सरकारी स्कूल में निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं मिल रही हैं। उसकी बदौलत सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या भी बढ़ रही है।
यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में दो दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस मेले के समापन पर शिरकत करते हुए कहे। कहा कि सरकारी स्कूलों में ऐसे बाल विज्ञान मेलों का होना जरूरी है। इन मेलों से जो प्लस वन या टू के छात्र होते हैं। वह जीवन का अपना अगला भविष्य तराशते हैं। प्रतियोगिताओं के परिणाम में मैथ्स ओलंपियाड प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) प्रथम स्थान मौलिक ठाकुर, द्वितीय स्थान अमानत खत्री, तृतीय स्थान वैष्णवी, मैथ्स ओलंपियाड प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) प्रथम स्थान वंशिका सोनी, द्वितीय स्थान सुमित ठाकुर, तृतीय स्थान हरप्रीत सिंह, सीनियर वर्ग में मेहुल शर्मा पहले, मन्नत शर्मा दूसरे व आयरन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

साइंस मॉडल प्रतियोगिता जूनियर वर्ग प्रथम स्थान वंशिका, रिशु द्वितीय, मयंक राणा व आदित्य शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग प्रथम स्थान सैम पाठक, द्वितीय स्थान अवनिका शर्मा, तृतीय स्थान कनक ठाकुर व आदित्य ने हासिल किया। समारोह में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed