फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Material Recovery Facility Center to be built in Daulatpur Chowk Nagar Panchayat

Una News: दौलतपुर चौक नगर पंचायत में बनेगा मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर

Sat, 21 Feb 2026 04:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Feb 2026 04:34 AM IST
विज्ञापन
Material Recovery Facility Center to be built in Daulatpur Chowk Nagar Panchayat
कचरा प्रबंधन में बड़ा सुधार, सूखा, गीला और प्लास्टिक कचरा अलग करने की होगी समुचित व्यवस्था
विज्ञापन

विकास की बात
10 लाख रुपये की लागत से सुधरेगी कचरा प्रबंधन व्यवस्था
अब एकत्र किए गए कचरे को खुले स्थान पर नहीं किया जाएगा अलग
संजीव पराशर
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में 10 लाख रुपये की लागत से मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण किया जाएगा। यहां पर घर-घर से एकत्र किए जाने वाले सूखे, गीले व प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग करने की समुचित व्यवस्था रहेगी।

नगर पंचायत सचिव बलदेव ठाकुर ने बताया कि अब तक नगर पंचायत की ओर से एकत्र कचरे को खुले स्थान पर अलग किया जाता था, जिससे सफाई कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और आसपास दुर्गंध की समस्या भी बनी रहती थी। एमआरएफ शेड के निर्माण से अब कचरे का वर्गीकरण सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से शेड के अंदर किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में घरों से एकत्र किए गए कचरे को सूखा, गीला और प्लास्टिक कचरे के रूप में अलग-अलग किया जाएगा, जिससे कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों के कार्य में आसानी होगी और खुले में कचरा फैलने से होने वाली गंदगी व बदबू से भी लोगों को राहत मिलेगी। नगर पंचायत का मानना है कि एमआरएफ सेंटर के निर्माण से न केवल स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन को लेकर निर्धारित मानकों को भी मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे नगर क्षेत्र को साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article