{"_id":"68aa09288c9fb867f0034ef8","slug":"mata-shri-chintapurni-temple-will-be-beautified-with-250-crores-una-news-c-93-1-una1002-163210-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 250 करोड़ से होगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 250 करोड़ से होगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकरण
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी में नवाया शीश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को परिवार सहित विश्वविख्यात माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका, हवन-पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री व बहन भी मौजूद रहीं। उन्होंने माता से प्रदेश में खुशहाली, आपदाओं से रक्षा और जनसेवा की शक्ति का आशीर्वाद मांगा। उपायुक्त जतिन लाल व मंदिर कमेटी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 250 करोड़ रुपये से मंदिर का भव्य भवन व सौंदर्यीकरण होगा। सुगम दर्शन प्रणाली, ऑनलाइन लंगर बुकिंग व ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं शुरू की गई हैं। प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही पुजारियों को पूजा-पद्धति की शुद्धता के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व विकास के लिए प्रतिबद्ध है और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।