फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Masked robbers looted migrant farmer in Santoshgarh by showing sharp weapons

Una News: नकाबपोश लुटेरों ने संतोषगढ़ में तेजधार हथियार दिखा लूटा प्रवासी किसान

Wed, 09 Apr 2025 08:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Masked robbers looted migrant farmer in Santoshgarh by showing sharp weapons
किसान से 40 हजार नकदी छीनी, पिकअप गाड़ी की चाबी और मोबाइल फोन लेकर भाग गए
विज्ञापन


बाइक पर सवार ने थे तीन नकाबपोश, तलवार निकालकर डराया
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत संतोषगढ़ क्षेत्र में सब्जी बेचकर लौट रहे एक प्रवासी किसान के साथ तेजधार हथियार से लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। प्रवासी किसान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि नकाबपोश लुटेरों ने 40,000 रुपये की नकदी और पिकअप गाड़ी की चाबी और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भाग गया।

जानकारी के अनुसार प्रवासी किसान (राई) शरीफ पुत्र नसरुद्दीन हाल रिहायश संतोषगढ़ स्वां नदी क्षेत्र ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सब्जियां उगाने का काम करता है। उसने संतोषगढ़ स्वां नदी क्षेत्र के आसपास काफी मात्रा में हरी सब्जी उगाई हुई है। मंगलवार देर शाम को वह अपनी सब्जी संतोषगढ़ मंडी में बेचकर वापस अपनी पिकअप गाड़ी से झुग्गी-झोपड़ी को आ रहा था। इसी दौरान टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर हनुमान मंदिर के नजदीक अज्ञात तीन बाइक सवारों ने तेजधार हथियार दराट और तलवार दिखाकर उसकी गाड़ी को रोककर लिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि नकाबपोश आरोपियों ने उससे करीब 40000 रुपये, गाड़ी की चाबी और मोबाइल छीन लिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि संतोषगढ़ पुलिस चौकी में मामले की शिकायत आई है। पुलिस टीम पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed