फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Marwari School won the title by winning eight medals in weightlifting.

Una News: भारोत्तोलन में आठ पदक जीत मरवाड़ी स्कूल ने जीता खिताब

Fri, 03 Oct 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Marwari School won the title by winning eight medals in weightlifting.
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में अंडर-19 जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियो
अंडर-19 जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में आयोजित एक दिवसीय अंडर-19 जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खिताब के लिए जमकर पसीना बहाया। वीरवार को राष्ट्रीय भारोत्तोलन कोच राजेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के वर्ग में डीएवी स्कूल कालू दी बड़ ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि पीएम श्री मरवाड़ी स्कूल की लड़कियों और लड़कों की टीम उपविजेता रही। पदक तालिका में मरवाड़ी स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल आठ स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन का खिताब जीता। लड़कों की श्रेणी में मरवाड़ी स्कूल ने तीन, डीएवी कालू दी बड़ ने तीन, मवां कहोला ने एक और गुरुकुल पब्लिक स्कूल अंब ने एक स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों की श्रेणी में मरवाड़ी स्कूल ने पांच और डीएवी कालू दी बड़ ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।


किस वर्ग में कौन जीता
व्यक्तिगत मुकाबलों में 60 किग्रा वर्ग में आस्तिक वशिष्ठ ने स्वर्ण, हर्षित भाटिया ने रजत और आदित्य ने कांस्य पदक जीता। 65 किग्रा वर्ग में भावेश पराशर ने स्वर्ण, राजेश कुमार ने रजत और हर्ष कुमार ने कांस्य पदक जीता। 71 किग्रा वर्ग में कार्तिके पराशर ने स्वर्ण, मयंक ठाकुर ने रजत और शुभम पठानिया ने कांस्य पदक जीता। 79 किग्रा वर्ग में उपलक्ष राणा ने स्वर्ण, सिद्धांत ने रजत और शौर्य ठाकुर ने कांस्य पर कब्जा किया। 88 किग्रा वर्ग में पुष्पिंदर गौतम ने स्वर्ण, गोपाश पराशर ने रजत और आदित्य चौधरी ने कांस्य पदक जीता। 98 किग्रा वर्ग में अनमोल कालिया ने स्वर्ण, सत्यम शर्मा ने रजत और कर्ण चौधरी ने कांस्य पदक जीता। 110 किग्रा वर्ग में ईशान पराशर ने स्वर्ण पदक जीता । 110 प्लस किग्रा भार वर्ग में अनिकेत संगर ने स्वर्ण पदक जीता। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर ने मुख्य अतिथि राजेश कुमार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed