{"_id":"68e909a874f33c0714007012","slug":"married-women-break-their-karwa-chauth-fast-after-seeing-the-moon-una-news-c-93-1-ssml1047-168457-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवाचौथ का व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवाचौथ का व्रत
विज्ञापन
महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु के लिए की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले भर में अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवाचौथ व्रत शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दिनभर निराहार रहकर सुहागिन महिलाओं ने रात को छननी में चांद का दीदार कर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत संपन्न किया। जिले में शुक्रवार रात ठीक 8:35 बजे चांद के दर्शन हुए।
चांद निकलते ही महिलाओं ने अर्घ्य अर्पित कर पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। नवविवाहिताओं ने अपने पहले करवाचौथ पर विशेष उत्साह दिखाया। पति संग सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा किया।ऊना, गगरेट, घनारी, संतोषगढ़, अंब, हरोली, बंगाणा, मैहतपुर सहित पूरे जिले में महिलाओं ने ज्योतिषीय शुभ संयोगों में धूमधाम से करवाचौथ का पर्व मनाया। मंदिरों में जाकर महिलाओं ने चौथ माता और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति व कुशल-मंगल की प्रार्थना की। नवविवाहिताओं ने प्रौढ़ महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। सुबह से ही पूजन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाएं सोलह शृंगार कर सजी-संवरी और करवे (मिट्टी के पात्र) में गेहूं भरकर उसके ऊपर मिष्ठान और दक्षिणा रखकर पूजन में सम्मिलित हुईं। शाम को विधिवत पूजन के बाद सभी ने चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार किया। जिन महिलाओं के पति दूर थे, उन्होंने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पति के दर्शन कर व्रत खोला। करवाचौथ के अवसर पर बाजारों में भी रौनक चरम पर रही। साज-सज्जा, शृंगार सामग्री और मिठाइयों की दुकानों पर दिनभर भीड़ बनी रही।