फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Markets open on Sunday after 20 days, there was less enthusiasm

20 दिन बाद रविवार को खुले बाजार, कम रही रौनक

Sun, 30 Jan 2022 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Markets open on Sunday after 20 days, there was less enthusiasm
ऊना में उपायुक्त के आदेशों के बाद खुले बाजार। संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिले में कोरोना संक्रमण बंदिशों के 20 दिन बाद रविवार को जिले के बाजार खुले। हालांकि, प्रशासन के इस फैसले की सूचना अधिकांश कारोबारियों तक समय पर नहीं पहुंच पाई। प्रशासन ने रविवार को बाजार बंद रखने की बंदिश शनिवार शाम को हटा दी थी। इसकी जानकारी कई दुकानदारों को रविवार को देर से मिली। बंदिशों में बदलाव की जानकारी का प्रचार न होने से कई दुकानदार बाजारों में दुकान खोलने नहीं पहुंचे। जानकारी न होने के कारण लोग भी घरों तक ही सीमित रहे। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही न के बराबर ही रही। खिली धूप का आनंद लोगों ने घरों में रहकर ही उठाया।
विज्ञापन

शहर में सब्जी की दुकान करने वाले खलील अहमद ने बताया कि प्रशासन का यह फैसला बेहद राहतभरा है। खलील ने बताया कि सब्जी की अधिकतर बिक्री शाम को छह बजे के बाद ही शुरू होती है। बंदिशों के कारण उन्हें दुकान जल्दी बंद करनी पड़ती थी। प्रशासन की छूट से अब कारोबार पटरी पर आने की उम्मीद है। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि वह प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार को कई दुकानदारों को प्रशासन के फैसले की जानकारी समय पर नहीं पहुंची। कहा कि सोमवार से पूरा बाजार खुलेगा और लोग भी अधिक संख्या में बाजार पहुंचेंगे। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश की पालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को नो मास्क नो सर्विस के तहत ही दुकानों पर बिक्री करनी जारी रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed