फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Markets decked up for Sharadiya Navratri; vibrancy returns after the conclusion of Pitru Paksha.

Una News: शारदीय नवरात्र को लेकर सजे बाजार, पितृपक्ष की समाप्ति के बाद लौटी रौनक

Sun, 11 Oct 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 11 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Markets decked up for Sharadiya Navratri; vibrancy returns after the conclusion of Pitru Paksha.
मुबारिकपुर (ऊना)। श्राद्ध पक्ष (पितृपक्ष) की समाप्ति के साथ ही शनिवार को बाजारों में एक बार फिर जबरदस्त रौनक लौट आई है। स्थानीय दुकानदारों का मानना है कि पिछले 16 दिनों (श्राद्ध काल) के दौरान बाजार में जो खामोशी छाई थी, वह अब पूरी तरह खत्म हो गई है। लोग घरों की साफ-सफाई और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए तेजी से बाजारों का रुख कर रहे हैं। कलश स्थापना, जौ बोने के लिए मिट्टी के बर्तन, माता की चुनरी, नारियल, और पूजन किट्स की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों में रमेश, विपिन, हरदेव, प्रदीप और बबीता का कहना है कि नवरात्र के पहले दिन से ही नए सामान की खरीद शुरू हो जाती है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट और गारमेंट्स सेक्टर के दुकानदारों ने इस बार बंपर बिक्री की उम्मीद में खास स्टॉक मंगाए हैं, क्योंकि भारतीय संस्कृति में इस अवधि को नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है। व्रत में काम आने वाले उत्पादों के व्यापारियों का कहना है कि इस बार हेल्दी और पैक्ड व्रत स्नैक्स की डिमांड काफी अधिक है।
विज्ञापन

आधुनिक समय में भी लोग अपनी परंपराओं से गहराई से जुड़े हुए हैं। हालांकि समय के साथ खरीदारी के तरीकों में बदलाव आया है। अब लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सहूलियत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं लेकिन उत्सव का उत्साह और उमंग पहले जैसी ही बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रछपाल सिंह चंदेल, मुबारिकपुर
--------------------
शारदीय नवरात्र केवल खरीदारी और उपवास का पर्व नहीं है बल्कि यह समाज में मेल-मिलाप, भक्ति आयोजनों के जरिए आध्यात्मिक व सांस्कृतिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का एक बड़ा माध्यम है। श्राद्ध पक्ष के तुरंत बाद बाजारों में ग्राहकों की वापसी इस बात का प्रमाण है कि त्योहारी सीजन को लेकर ग्राहकों और व्यापारियों दोनों में भारी उत्साह है।
-पंडित संदीप शर्मा, नकड़ोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed