{"_id":"668b045daaf100e89d0b8076","slug":"many-players-did-not-reach-the-sports-hostel-despite-selection-those-on-waiting-list-will-get-a-chance-una-news-c-93-1-una1001-127816-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खेल छात्रावास में चयन के बावजूद नहीं पहुंचे कई खिलाड़ी, वेटिंग लिस्ट वालों को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खेल छात्रावास में चयन के बावजूद नहीं पहुंचे कई खिलाड़ी, वेटिंग लिस्ट वालों को मिलेगा मौका
Mon, 08 Jul 2024 02:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
सुरेश बसन
ऊना। खेल छात्रावास ऊना में लड़कों के प्रवेश के लिए बीती छह और सात मई को हुए ट्रायल में चयन के बावजूद कई खिलाड़ियों ने अभी तक पंजीकरण दर्ज नहीं किया है। निर्धारित समय में इन खिलाड़ियों के खेल छात्रावास में प्रवेश न करने पर अब दूसरे खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा।
प्रवेश प्रक्रिया में वेटिंग में सूचीबद्ध किए गए खिलाड़ियों को खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए मौका दिया जाएगा। चयनित कुछ खिलाड़ियों के यहां ज्वाइन न करने के संबंध में खेल छात्रावास ऊना के खेल अधिकारियों ने इसकी सूची संबंधी उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। सूची में करीब छह खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। बता दें कि छह एवं सात मई को हुई प्रवेश प्रक्रिया में चयनकर्ताओं के माध्यम से खेल छात्रावास ऊना के लिए वॉलीबाल के लिए 10 लड़कों और कुश्ती के लिए 11, हाॅकी में 11 और जूडो के लिए 2 लड़कों का चयन किया गया। इसके बाद इन चयनित खिलाड़ियों के नामवली खेल विभाग शिमला निदेशालय से प्रमाणित होकर आई। बकायदा खिलाड़ियों को फोन एवं पत्र के माध्यम से सूचित किया गया, लेकिन इन खिलाड़ियों में से छह खिलाड़ी चयन के बावजूद खेल छात्रावास ऊना नहीं पहुंचे हैं। इन खिलाड़ियों में हाॅकी एवं वालीबाल खेल के दो-दो, जूडो का एक तथा कुश्ती खेल का भी एक खिलाड़ी यहां प्रवेश लेने में असमर्थ रहा है।
अब खेल विभाग की ओर से छात्रावास में न आने वाले खिलाड़ियों की सूची बनाई गई है। इसे उच्च विभाग को प्रेषित किया गया। इनके स्थान पर प्रवेश प्रक्रिया के दौरान वेटिंग लिस्ट में शामिल रहे खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। वेटिंग लिस्ट में शामिल इन खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से क्रमवार सूचित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
कई खिलाड़ी प्रवेश प्रक्रिया में चयनित होने के बावजूद खेल छात्रावास में ज्वाइन नहीं कर पाए हैं। इन खिलाड़ियों ने अपनी असमर्थता जताई है। अब प्रक्रिया के दौरान अपने खेल कौशल में बेहतर रहे वेटिंग लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों को उनके स्थान पर अवसर मिलेगा।
-प्रिंस पठानिया, प्रभारी, खेल छात्रावास, ऊना