फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mani Rana from Punjab jail demand for ransom on phone open firing after refusal

Una News: मनी राणा ने फोन पर मांगी फिरौती, इनकार करने के बाद दागी गोलियां

Thu, 02 Nov 2023 02:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 02 Nov 2023 02:18 PM IST
सार

जेल में बैठे हमला करवाने का आरोपी मनी राणा मैहतपुर में उद्योगपति की हत्या सहित कई संगीन मामलों में सजा काट रहा है। हिमाचल और पंजाब में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Mani Rana from Punjab jail demand for ransom on phone open firing after refusal
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरोली क्षेत्र के घालूवाल में मंगलवार देर रात कार सवारों पर हुई गोलीबारी के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह उर्फ ढिल्लू, निवासी गांव सलोह, तहसील हरोली, जिला ऊना ने बताया कि उनपर हमला हत्या एवं अन्य मामलों में पंजाब की जेल में बंद मनी राणा ने करवाया है। हरप्रीत ने बताया कि वारदात से करीब डेढ़ घंटा पहले ही उसे मनी राणा का पंजाब की जेल से व्हाट्सएप पर फोन आया।

विज्ञापन


इसमें मनी ने उसे कहा कि उसे जमानत राशि के लिए 11 लाख रुपये की जरूरत है। आरोपी ने कुल राशि में से उससे डेढ़ लाख रुपये मांगा। उसने मना किया तो मनी ने धमकी दी कि उसे जान से मरवा देगा। इसके बाद उसे फिर फोन आया लेकिन उसने नहीं उठाया। बताया कि कुछ देर बाद उसके पास कभी कभार ड्राइवरी का काम करने वाला सुमित उर्फ काकू का फोन आया और उसने कहा कि तुम घर चले जाओ, नहीं तो कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सुमित का फोन काट दिया। इसके बाद सुमित ने उसके भतीजे को इस बारे में फोन कर दिया। इस पर उसका भतीजा घालूवाल पहुंचा। हरप्रीत ने बताया कि जब उसे खतरे का अहसास हुआ तो उन्होंने पंडोगा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाने का फैसला लिया। वह तीन अन्य लोगों के साथ पुलिस चौकी के लिए निकला तो घालूवाल बाजार पार करते ही पीछे से तीन गोलियां चली। हमला करने वाले दो लोग बाइक पर सवार थे और उन्होंने चेहरा ढका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक गोली गाड़ी के शीशे को पार कर गाड़ी में बैठे युवक मनी के हाथ की उंगली में लगी। इसके बाद उन्होंने वहीं से पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया और घायल युवक को इलाज के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया। 

पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द गोली चलाने वाले आरोपियों को काबू किया जाएगा। जिनलोगों पर हमला करवाने का आरोप लगा, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। - मोहन रावत, डीएसपी हरोली

हत्या सहित कई संगीन मामलों में नाम   
ध्यान रहे कि जेल में बैठे हमला करवाने का आरोपी मनी राणा मैहतपुर में उद्योगपति की हत्या सहित कई संगीन मामलों में सजा काट रहा है। हिमाचल और पंजाब में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। इस कारण वह पंजाब की कपूरथला जेल में सजा काट रहा है।  


पुलिस टीमें कर रही छापेमारी
हरोली पुलिस ने गोली चलाने वाले बाइक सवारों की धरपकड़ के लिए दो टीमों का गठन किया है। बताया जा रहा कि आरोपी बंगाणा की ओर भागे हैं और वहां से हमीरपुर की ओर भी निकल सकते हैं। इसके लिए पुलिस टीमें सड़क मार्गों के किनारे लगे सीसीटीवी को खंगाल रही हैं और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी का दौर भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed