फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mammography machine will be installed in Mother Child Hospital

Una News: मातृ शिशु अस्पताल में मैमोग्राफी मशीन की जाएगी स्थापित

Thu, 28 Nov 2024 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Mammography machine will be installed in Mother Child Hospital
स्तन कैंसर की जांच के लिए जिला में ही मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

भवन में सीलिंग का कार्य पूरा होने के बाद शुरू होगा मशीन लगाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मातृ शिशु अस्पताल में मैमोग्राफी मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मातृ शिशु अस्पताल के भवन में वर्तमान में सीलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद अस्पताल भवन में जो भी सुविधाएं मरीजों को मिलनी है, उसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर ली है। अस्पताल में स्थापित होने वाली मेमोग्राफी मशीन भी प्रबंधन के पास पहुंच गई है। ऐसे में अब प्रबंधन सीलिंग और अन्य लंबित कार्यों का पूरा होने का इंतजार कर रहा है। मातृ शिशु अस्पताल में मैमोग्राफी मशीन स्थापित करने के लिए प्रबंधन ने कवायद तेज कर दी है। इस सुविधा को शुरू करने के लिए व मैमोग्राफी मशीन संचालन के लिए संबंधित स्टाफ की तैनाती को लेकर भी प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया है ताकि समय रहते इस सुविधा को अस्पताल में शुरू किया जा सके। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में स्तन कैंसर की जांच के लिए वर्तमान में कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को निजी लैब में जाकर टेस्ट करवाने पड़ते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए मातृ शिशु अस्पताल में ही मैमोग्राफी सुविधा मिलेगी। मातृ शिशु अस्पताल के भवन में ही मैमोग्राफी की सुविधा प्रदान करने की योजना है। इसके अलावा अस्पताल में महिलाओं व बच्चों के उपचार से संबंधित अन्य सुविधाएं भी शुरू की जा सकेंगी। जिससे आमजन को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग भी भवन में लंबित कार्यों को पूरा करने में जुटा हुआ है ताकि लोगों को जल्द से जल्द नए भवन में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।


कोट्स
मातृ शिशु अस्पताल के भवन में लंबित कार्य तेजी से चल रहा है। भवन में मैमोग्राफी सुविधा शुरू करने की योजना है। इसे लेकर प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को मैमोग्राफी टेस्ट की सुविधा के लिए स्टाफ की तैनाती व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

डा. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed